अपने 100वें शिकार से मात्र एक कदम दूर है माही

0
100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने धोनी

जी हां, इण्डिया और श्रीलंका के बीच खेली जा रहीं दूसरे वनडे मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने 100 वें शिकार से मात्र एक कदम दूरी पर रह गए। क्योंकि वें आज के मैच में मात्र एक ही विकेट ले सके, जिस कारण वें 99 पर आकर अटक गए है। अब उन्हें अपना 100वां शिकार करने के लिए अगले मैच का इंतजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद खान की जगह नज़र आयेंगे गजेंद्र चौहान! देखें वीडियो

पल्लेककेले वनडे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। जिसमें श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत निरोशन डिकवेला और धनुष्क गुणतिलका ने की थी। डिकवेला पहले विकेट के रूप में आउट हुए, दूसरे विकेट के रुप में गुणतिलका का विकेट गिरा जिन्हें दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धोनी से स्टंप कराया।

इसे भी पढ़िए :  टीम इंडिया का युवराज के लिए सरप्राइज प्लान जानकर चौंक जाएंगे आप

वनडे मैचों में धोनी की यह 99वीं स्टंपिंग थी। अपने इस शिकार के साथ उन्होंने संगकारा के 99 स्टंपिंग के रिकॉर्ड को बराबर कर लिया। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि धोनी एक और स्टंपिंग करके इसका ‘शतक’ बना लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैच में श्रीलंका टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 236 रन बनाए है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का डोकलाम विवाद पर बड़ा बयान

Click here to read more>>
Source: ndtv india