ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेंगे LED बल्ब और ट्यूब् लाइट, यूपी-महाराष्ट्र से होगी इसकी शुरुआत

0
ऊर्जा दक्षता

देश में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की उद्देश्य से डाकघर, किराना दुकानों के अलावा अब अगले महीने से पेट्रोल पंपों पर भी बिजली खपत कम रखने वाले एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे उपलब्ध होंगे। यह काम फिलहाल महाराष्ट्र और उत्‍तर प्रदेश के चुनिंदा पेट्रोल पंपों से शुरू होगा। उसके बाद धीरे-धीरे देशभर में सभी पेट्रोल पंपों पर ऊजा दक्ष उत्पाद उपलब्ध होंगे।

इसे भी पढ़िए :  होटल का खाना अच्छा ना लगे तो अब सर्विस टैक्स देने से मना कर सकते हैं - सरकार

ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के क्रियान्वोयन के लिए गठित कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने आज बताया कि मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडू, उत्तटराखंड और बिहार के डाकघरों से एलईडी उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है। कुछ राज्यों में दूरदराज इलाकों में किराना दुकानों के जरिये भी इन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश में 24 घंटे के अंदर ही मासूम का शव कब्र से गायब

Click here to read more>>
Source: Aaj Tak