चीन के सख्त तेवर के बावजूद भारत ने सीमा पर पूरा किया यह प्रॉजेक्ट

0
डेमचोक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लद्दाख के डेमचोक में चीन के सीमा सुरक्षा बलों के ‘विरोध’ से अविचलित सेना के इंजिनियरों ने लद्दाख संभाग में स्थानीय ग्रामीणों के लिए सिंचाई के उद्देश्य से पानी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। इस पाइपलाइन को लेकर इस सप्ताह के शुरुआत में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने आ गए थे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा ट्वीट कि जमकर उड़ा मजाक, पढ़िए कैसे

सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीन ने इस बार डेमचोक में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स (पीएपीएफ) को तैनात किया था, जबकि सामान्य तौर पर इसके लिए पीएलए को वह तैनात करता है। चीनी बल सीमा पर इस बार शुक्रवार को प्लास्टिक के शिविर डालने आए थे, लेकिन सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश करने को लेकर संसद में घिरी सरकार

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीन दिनों तक आमना-सामना की स्थिति रही और शनिवार शाम यह खत्म हुई। वहीं, सेना के इंजिनियरों ने पीएपीएफ की चेतावनी की अनदेखी करते हुए डेमचोक में ग्रामीणों के लिए सिंचाई उद्देश्य से करीब एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाना जारी रखा। यह इलाका लेह से 250 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

इसे भी पढ़िए :  छोटी स्कर्ट वाली लड़कियो के लिए ऑफर, जितनी छोटी स्कर्ट उतना डिस्काउंट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse