तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा और डेरेन ब्रावो में धक्कामुक्की (VIDEO)

0
रोहित शर्मा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर विवाद भी हो गया। भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो आपस में भीड़ गए। दरअसल ओवर के बीच में जब डेरेन ब्रावो अपना छोर बदलने जा रहे थे उसी वक्त रोहित शर्मा भी अपना फिल्डिंग पोजिशन बदलने दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों आपस में टकरा गए। जिसके बाद ब्रावो ने रोहित को धक्का देते हुए दूसरे किनारे कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा भड़क गए और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने 500 रन पर पारी घोषित की, कुल बढ़त 304 रन

इन दोनों के बीच इस मैच में पहले भी बहस हुई थी, उस वक्त रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे। तब ब्रावो ने रोहित पर कुछ कमेंट किया था।

इसे भी पढ़िए :  इंदौर टेस्ट: अश्विन की फिरकी में फंसी कीवी टीम, सीरीज पर टीम इंडिया का 3-0 से कब्जा

आपकों बता दें कि, भारत ने तीसरा मैच अपने नाम कर लिया है। भारत चार मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत पहला सेट में भी जीत दर्ज कर चुका है। वहीं दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत ने पहली पारी में खेलते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए था जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 10 विकेट पर 225 रन हो जुटा पाया। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खेकर 217 रन बनाकर पारी ड्रॉ कर दी थी। इसके बाद चौथी पारी नें भारत ने 10 विकेट खोकर 108 रन ही बना पाया। भारत ने 237 रनो के अंतर से इस मैच जीत लिया है।

इसे भी पढ़िए :  धोनी की दर्दनाक लवस्टोरी पढ़कर, शायद रो पड़ेंगे आप !