धोनी के लिए सहवाग के बेटे ने किया कुछ ऐसा काम जिसे देखकर वीरू भी चोंक गए

0
धोनी

लगता है एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। हाल ही में सहवाग ने एमएस धोनी के लिए ट्वीट कर उनकी खूब तारीफ़ें की हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें तो आपने पढ़ी ही होंगी लेकिन अब दोनों के बीच सब सही होता नजर आ रहा है। दरअसल सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर, धोनी के फैन हैं इसलिए उन्होने धोनी का एक स्केच बनाया तो सहवाग उसे अपने फैन्स से साझा किए बिना नहीं रह सके… साथ ही उन्होंने एक कमेंट भी किया… सहवाग ने स्केच के साथ लिखा ‘स्केच में भी माही मार रहा है’ जिससे साफ जाहिर होता है कि वीरू धोनी की तारीफ कर रहे हैं।

हालांकि आप यह भी कह सकते हैं कि सहवाग ने इस ट्वीट से न केवल धोनी की प्रशंसा की है, बल्कि अपने बेटे की भी अप्रत्यक्ष रूप से सराहना कर दी है कि स्केच इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि उसमें वास्तविक धोनी नजर आ रहे हैं। खैर चाहे जो भी हो सहवाग के घर में धोनी के फैन को देखकर अच्छा लगा।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: सनराइजर्स हैदराबाद की पहली हार, मुंबई ने 3 विकेट से हराया

अक्‍सर लोगों को गुदगुदाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने कटक में खेली गई युवराज सिंह और धोनी की पारी को नोटबंदी से जोड़ते हुए ट्वीट किया था, जिसका आशय यह था कि केवल पुराने नोट ही चलन से बाहर हुए हैं। धोनी और युवी जैसे पुराने खिलाड़ी नहीं।

आपको बता दें धोनी के कप्तानी छोड़ने पर भी सहवाग ने कई ट्वीट किए थे जिनमें उन्होने धोनी की जमकर तारीफ भी की थी।

इसे भी पढ़िए :  ड्रग एडिक्ट बताने पर भड़के युवराज के पिता, कहा- मेरा बेटा शेर है, वो घास नहीं खाता