IPL2017: स्टीव स्मिथ की कप्तानी पारी के बदौलत पुणे ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

0
स्टीव स्मिथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नवनियुक्त कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 84) की बदौलत पुणे सुपरजायंट्स ने गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई से मिले 185 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे ने तीन विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने। अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था। लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई।

इसे भी पढ़िए :  लंदन में हुई रोहित शर्मा की सर्जरी, ट्वीट कर दी जानकारी

पुणे ने शुरुआत तो तेज की, लेकिन मयंक अग्रवाल (6) के रूप में उसे पहला झटका चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर 35 के कुल योग पर लग गया। मिशेल मैक्लेनघन की गेंद पर रोहित शर्मा ने मयंक का कैच लपका। पुणे को हालांकि पहले झटके से कोई फर्क नहीं पड़ा। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (60) ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.28 की औसत से 58 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दिशा में बनाए रखा। रहाणे 93 के कुल स्कोर पर आउट हुए। टिम साउदी की गेंद पर सीमारेखा के पास नीतीश राणा ने उनका बेहतरीन कैच लपका। रहाणे ने 34 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए। रहाणे के जाने के बाद स्मिथ को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (21) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नौ से अधिक के औसत से 50 रन जोड़े।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS पुणे टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्टेलिया को 298 रनों की बढ़त
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse