तीसरी बार पापा बने सैफ, बेबो को हुआ बेटा

0
करीना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां जिस खुशखबरी का इंतजार पटौदी खानदान बहुत बेसब्री से कर रहा था आखिरकार वो वक्त आ ही गया। करीना कपूर मां बन गई हैं। आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। करीना ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मां और बच्चा दोनों ठीक है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ए आर रहमान

अपने होनेवाले बच्चे के बारे में बातें करते हुए सैफ ने कहा था, ‘आनेवाला बच्चा आधा मेरा है और आधा करीना का। यह बच्चा हम दोनों के रिलेशनशिप को पूरा कर देगा।’ करीना कपूर की ड्यू डेट 20 दिसंबर बताई गई थी। करीना की फैमिली के साथ-साथ उनके फैन्स भी उनके मां बनने का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  आतिफ असलम के सामने लड़कों ने लड़की के साथ की छेड़खानी, पढ़िये आतिफ ने क्या किया

करन जौहर ने ट्वीट करते हुए करीना को उनके मां बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी बेबो को लड़का हुआ है। मैं बहुत खुश हूं।’

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  डिलीवरी से पहले दिखा बेबो का ये अंदाज़, सैफ संग कराया शानदार फोटोशूट