देश के लोगों पर कब तक ‘एक्सपेरिमेंट’ करती रहेगी मोदी सरकार: रॉबर्ट वाड्रा

0
रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नोटबंदी से परेशान लोगों का हवाला देते हुए कहा कि कब तक मोदी सरकार खुद को सही साबित करने के लिए देश के लोगों पर एक्सपेरिमेंट करती रहेगी। वाड्रा ने कहा कि अब तो लोग सिर्फ 30 दिसंबर तक ही एक बार ही 5000 तक के नोट जमा कर पाएंगे वह भी स्पष्टीकरण के साथ। वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार के इस फैसले ने वित्तीय संस्थानों को पूछताछ कार्यालयों में तब्दील कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  पति की पॉर्न देखने की लत छुड़ाने को महिला पहुंची SC, कहा- बंद हों ऐसी साइट्स

रॉबर्ट वाड्रा ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं और लोग ठंड में अपने ही कमाए पैसे निकालने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो एक महीने से ज्यादा हो चुका है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी से शनिवार को मिलेंगी महबूबा, घाटी के हालात पर करेंगी चर्चा

रॉबर्ट वाड्रा ने नोटबंदी के कारण हो रहीं मौतों पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक लड़की ने सिर्फ इसलिए स्यूसाइड कर लिया क्योंकि वह बैंक से पैसे नहीं निकाल पाई। उसे अपनी कॉलेज की फीस भरनी थी। उन्होंने कहा कि लाइन में लगे हुए एक शख्स की मौत हो गई, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसी कितनी ही दिल दहला देने वाली कहानियां हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्सलियों के संपर्क में थे ISIS के गुर्गे: NIA

वाड्रा ने कहा कि पहले हमें बताया कि यह कालाधन खत्म करने की पहल है, फिर आतंकवाद। अब कहा जा रहा कि कैशलेश सोसाइटी बनाओ। यह जो भी है, लेकिन लोगों को इससे बहुत परेशानियां हो रही हैं। लोग अपने रोजगार खो रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि एक अहंकारी शख्स के काल्पनिक मकसद पूरे हो सकें।