भारी छूट के बावजूद नहीं हो पा रही विजय माल्या की संपत्ति की नीलामी, कोई नहीं लगा रहा बोली

0
माल्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश के कई बैंकों द्वारा लिए गए लगभग 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के चलते विजय माल्या को कुछ समय पहले ही भगोड़ा घोषित किया गया था। कर्ज वसूलने के लिए बैंक अब माल्या की संपत्ति की नीलामी कर रहे हैं लेकिन इस काम में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नीलामी का काम एसबीआई बैंक के ट्रस्टीज की निगरानी में किया जा रहा है। 19 दिसंबर 2016 को कर्जदाताओं ने बंद की जा चुकी किंगफिशर एयरलाइन्स के पुराने हेडक्वॉर्टर बिल्डिंग की नीलामी की कोशिश की, लेकिन पिछली बार के मुकाबले 15% ज्यादा डिस्काउंट देने के बाद भी इसकी बोली लगाने कोई खरीदार नहीं आया।

इसे भी पढ़िए :  अब अदालत ने विजय माल्या को 'भगोड़ा' घोषित किया, संपत्ति को जब्त करने के दिए आदेश

एयरलाइन्स हेडक्वॉर्टर, मुंबई के विले पार्ले एरिया में डोमेस्टिक टर्मिनट के करीब स्थित हैं। इससे पहले अगस्त 2016 और उससे भी पहले मार्च 2016 में इसकी नीलामी करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खबरों के मुताबिक तीन बार भारी डिस्काउंट देने के बाद भी अभी तक कोई इनकी बोली लगाने नहीं पहुंचा।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के 43 McDonald आउटलेट आज से हो जायेंगे बंद, ये है वजह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse