ईडी ने भेजा बीकानेर जमीन सौदे में रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी फर्म को नोटिस

0

दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर जिले में एक जमीन सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी फर्म मेसर्स स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी को प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  IIM टॉपर कौशलेंद्र ने सब्जी बेचकर खड़ी की करोड़ की कंपनी, 20 हजार किसानों का जलता है चुल्हा

पीटीआई के मुताबिक ईडी ने पिछले महीने राजस्थान और दूसरी जगहों पर इस मामले में छानबीन की थी और कई दस्तावेज मिलने का दावा किया था। गौरतलब है कि यह जांच बीकानेर के कोलायत इलाके में कथित रूप से रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनी के 275 बीघा जमीन खरीदे जाने से जुड़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार, लेकिन उसके मंसूबे सफल नहीं होंगे: राजनाथ सिंह