मानसून कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आया है। कहीं लोगों को तपती गरमी से निजात मिली है तो कहीं लोगों के लिए ये बारिश विनाश बनकर बरस रही है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद यहां भूस्खलन हुआ..जिसमें दस लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे से पांच शव निकाले जा चुके हैं और अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि ‘दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में मारे गए लोग एक छोटी पहाड़ी के नीचे निवास करते थे, जो ढह गई और उसमें 10 लोग दफन हो गए।’अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे.पी. राजखोवा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है।