देश से पहले अपने आप को कैशलेश बनाए भाजपा- केजरीवाल

0
कैशलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ला: दिल्ली के मुखमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों आज झारखंड की राजधानी रांची में मोदी के ऊपर फिर से एक बार जोरदार हमला बोला। गुरुवार को रांची में एक रैली के दौरान कहा कि वे देश बचाने निकले हैं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी का फैसला दरअसल आठ लाख करोड़ का घोटाला है।

इसे भी पढ़िए :  एयरफोर्स चीफ मार्शल ने एक साथ 12000 अफसरों को लिखा खत, कहा-ऑपरेशन के लिए रहें तैयार

केजरीवाल ने कहा कि पीएम के पास एक फाइल है जिसमें 648 लोगों का नाम है। उसमें कई बड़े उद्योगपतियों का नाम भी शामिल है। पहले इन बड़े लोगों को जेल में डालो।
रांची के हरमू मैदान में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि अमीर लोग पीएम के दोस्त हैं। जिन्होंने नोटबंदी के जरिए 8 लाख करोड़ का घोटाला किया है। केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों के स्विस बैंको में खाते हैं उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए। उन्होंने मंच पर पेपर लहराते हुए आरोप लगाया कि कल टीवी में आ रहा था कि मोदीजी ने बिड़ला और सहारा से नोट खाए। आईटी के 217 नंबर पेज में लिखा है 25 करोड़ देने थे 12 दे दिए। अगर पैसे नहीं लिए होते तो जांच कराते।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए कैसे इस पोस्टमास्टर ने एक करोड रुपये कालेधन को 10 मिनट में कर दिया सफेद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse