PM मोदी के ऐलान से कुछ घंटों पहले ही RBI ने की थी नोटबंदी की सिफारिश

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। पीएम मोदी द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी के एलान से कुछ ही घंटों पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी सिफारिश की थी। दरअसल आरबीआई ऐक्ट- 1934 में केंद्र सरकार को किसी भी बैंक नोट का चलन बंद करने की शक्ति दी गई है। हालांकि सरकार यह फैसला खुद नहीं, बल्कि आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश पर ही कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  BJP ने दही हांडी समूहों के खिलाफ दर्ज गंभीर मामले खत्म करने की मांग की

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना के अधिकार(आरटीआई) के तहत एक सवाल के जवाब में आरबीआई ने बताया है कि केंद्रीय बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 8 नवंबर को हुई बैठक में नोटबंदी की सिफारिश पारित की थी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से हैं परेशान तो इधर भी दे ध्यान, अब वॉट्सऐप भी होगा अलविदा

रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई के इस बैठक में 10 बोर्ड सदस्यों में केवल आठ ही मौजूद थे, जिनमें आरबीआई प्रमुख उर्जित पटेल, कंपनी मामलों के सचिव शक्तिकांत दास, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर गांधी और एसएस मुंद्रा शामिल थे। हालांकि, कानून के हिसाब से बोर्ड में 21 सदस्य होने चाहिए। जिसमें से 14 स्वतंत्र होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  छोटे नोटों की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही आएंगे 200 के नए नोट

आगे पढ़ें, RBI के पास कितने थे 2000 के नोट?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse