PM मोदी के ऐलान से कुछ घंटों पहले ही RBI ने की थी नोटबंदी की सिफारिश

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक अन्य आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नोटबंदी की जब घोषणा की गई उस वक्त रिजर्व बैंक के पास 2,000 रुपये के नए नोटों में 4.94 लाख करोड़ रुपये थे। यह राशि नोटबंदी में अमान्य हुए करीब 20 लाख करोड़ रुपये के एक चौथाई से भी कम थी। मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगाली को रिजर्व बैंक की ओर से यह जानकारी मिली है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! संभल कर खेलें होली, अगर नोटों पर चढ़ गया रंग तो बढ़ जाएगी आपकी मुश्किल

आरबीआई के मुताबिक नोटबंदी के वक्त 9.13 लाख करोड़ रुपये के 1,000 के नोट और 11.38 लाख करोड़ के 500 के नोट मौजूद थे। आरबीआई ने बताया कि नोटबंदी के ऐलान के वक्त उसके पास 24,730 लाख 2,000 रुपये के नए नोट मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में तिरंगे का हुआ अपमान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse