केंद्र सरकार पर हमले की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने बनाई विशेष टीम, प्रियंका भी होंगी शामिल

0
प्रियंका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी पर पार्टी का रुख तय करने और मोदी सरकार पर हमले की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने एक विशेष टीम बनाई है। जिसके जरिए केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाए जाएंगे, कि जो फैसला आपने लिया है उसका लोगों को कितना नुकसान है इसका अंदाज है, या नहीं। कांग्रेस की तरफ से यह संकेत भी दे दिए गए है कि इस टीम में प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की रणनीति तैयार करने और इतने अहम मुद्दों में उनका शामिल होना यह इशारा करता है कि कांग्रेस से जुड़े मामलों में प्रियंका की भूमिका बढ़ती जा रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी से जुड़ी पार्टी बैठक में भी प्रियंका मौजूद रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह पर कपिल सिब्बल का पलटवार, कहा- जेल की हवा खाने वाले ज्ञान न दें

पार्टी सूत्र इस बात पर जोर दे रहे हैं कि प्रियंका की उपस्थिति फिलहाल अनौपचारिक है। पार्टी भले ही प्रियंका की भूमिका को अनाधिकारिक बताए, लेकिन राजनैतिक गलियारों में प्रियंका गांधी के कांग्रेस के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने के लिए नोटबंदी के मुद्दे पर खास ध्यान देने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़िए :  एक घंटे की मीटिंग में पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी एक बड़ी सलाह, कहा...

इसके लिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने और पूरे विपक्ष के साथ मिलकर केंद्र के खिलाफ धावा बोलने की रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस ने 27 दिसंबर को इस संबंध में एक अहम बैठक भी बुलाई है। नोटबंदी के मसले पर किस तरह सरकार का विरोध आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया लेगी और फिर इसकी समीक्षा कर एक व्यापक रणनीति तैयार करने की योजना है।

इसे भी पढ़िए :  ब्लैक मनी को बाहर करने के लिए अभी और उठाए जाएंगे कदम, पीएम ने दिए संकेत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse