अग्नि 5 का लक्ष्य चीन नहीं, हम प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझीदार है: चीन

0
अग्नि 5
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: भारत ने जब से परमाणु क्षमता से लैस अग्नि 5 का परीक्षण किया है चीन के सुल कुछ कुछ बदलने लगे हैं। हालांकि इस बदलाव में भी चीन अपनी हताशा को छुपा नहीं पा रहा है। इस परीक्षण पर चीन ने उम्मीद जताई है कि भारत द्वारा परमाणु क्षमता से लैस अंतर द्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों के मुताबिक है। इससे दक्षिण एशिया का सामरिक संतुलन नहीं गडबड़ाएगा और साथ ही कहा कि दोनों देश प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझीदार हैं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को व्हाइट हाऊस में कदम नहीं रखने दें: हिलेरी क्लिंटन

अग्नि-5 के सफल परीक्षण का उद्देश्य चीन को निशाना बनाने की खबरों पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘आपके सवाल पर कि भारत ने अग्नि पांच बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, हमने संबंधित रिपोर्ट देखी है।’

इसे भी पढ़िए :  ओबामा को गाली देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति ने दी भ्रष्ट अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse