TRAI के कारण बताओ नोटिस पर रिलायंस जियो ने दिया ये जवाब…

0
TRAI

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)ने जो कारण बताओ नोटिस भेजा था, कंपनी ने उसका जवाब दिया है। जियो की तरफ से कहा गया है कि उसकी ताजा वॉयस और डेटा पेशकश मौजूदा नियमनों का उल्लंघन नहीं करती हैं।

दरअसल, ट्राई ने जियो से पूछा था कि उसका नया ऑफर ‘हैपी न्‍यू इयर’ उसके पुराने ऑफर ‘वेलकम ऑफर’ से कैसे अलग है और इसे नियमनों का उल्‍लंघन क्‍यों नहीं माना जाए। इन नियमनों के तहत प्रचार के लिए किसी तरह की पेशकश की अवधि 90 दिन की हो सकती है। जियो के शुरुआती प्रचार के लिए पेशकश की 90 दिन की अवधि 4 दिसंबर को समाप्त हो गई है। इसी के बाद कंपनी ने ‘हैपी न्‍यू इयर’ ऑफर पेश किया था।

इसे भी पढ़िए :  तकनीक के जरिए वोडाफोन, आइडिया और एयरसेल छुपा रही है कॉल ड्राप

भाषा की  खबर के मुताबिक, इस ऑफर के तहत जियो ने अपनी मुफ्त कॉल और डेटा पेशकश की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च, 2017 तक कर दी थी। ट्राई ने जियो से इसी पर स्पष्टीकरण मांगा था। जियो ने ट्राई को अपनी हैपी न्यू इयर पेशकश के बारे में विस्तार से नोट भेजा है। इसमें बताया गया है कि उसकी यह पेशकश शुरुआती पेशकश से कैसे अलग है और यह बाजार बिगाड़ने वाली नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सितम्बर से मिलेगा फ्री जियो फोन, SMS और ऑनलाइन से ऐसे कराएं बुक

मामले पर नजर रखने वाले सूत्रों ने कहा है कि जियो ने कहा है कि हालिया ऑफर इसलिए अलग है क्‍योंकि पिछले ऑफर के तहत जहां रोजाना 4जीबी मुफ्त डेटा दिया जा रहा था वहीं इस ऑफर के तहत सिर्फ एक जीबी डेटा ही दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आरबीआई की दरों में कोई बदलाव नहीं, GDP अनुमान 7.6 से घटाकर 7.1