ओबामा के प्रतिबंधों पर रूस का जवाबी हमला, कहा- अमेरिका से बदला लेकर रहेंगे

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने राष्‍ट्रपति चुनावों में हैकिंग का दोषी ठहराते हुए रूस पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ओबामा ने 72 घंटे के अंदर रूस के राजनयिकों को अमेरिका से निकल जाने को कहा है। अमेरिका के इस कदम पर जवाबी हमला करते हुए रूस ने कहा है कि वह इसका बदला लेकर रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  टकराव की आशंका: हैकिंग मामले में रूस पर कार्रवाई कर सकता है अमेरिका

आपको बता दें कि रूस पर आरोप है कि उसने हैकिंग कर अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित किया है। रूस की इस हरकत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ओबामा ने गुरुवार(29 दिसंबर) को रूसी अधिकारियों और खुफिया सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिए।

इसे भी पढ़िए :  चीन की सलाह, पाकिस्तान का 'शांति पैगाम' स्वीकार करे भारत

इस बीच रूसी अधिकारियों ने ओबामा प्रशासन के इस आरोप से इनकार किया है कि रूसी सरकार अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही थी। रूस ने कहा कि वाशिंगटन उस पर अमेरिकी चुनाव में संलिप्तता का निराधार आरोप लगा रहा है।

रूस के मुताबिक अमेरिका के इस प्रयास से दोनों देशों के बीच रिश्तों पर असर पड़ेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दामित्री पेस्कोव ने कहा कि अमेरिका निश्चित तौर पर रूस के साथ अपने संबंधों को समाप्त करना चाहता है जो पहले ही बहुत तनावपूर्ण हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस पर्याप्त तरीके से इस पर प्रतिक्रिया देगा।

इसे भी पढ़िए :  पहली बार तीन लोगों के योगदान से पैदा हुआ बच्चा, पढ़िये कैसे?