नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने मारे 1000 से ज़्यादा छापे, 4000 करोड़ से ज़्यादा का कालाधन बरामद

0
नोटबंदी
प्रतिमात्मक इमेज

कालेधन और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए पीएम मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद आयकर विभाग ने 1000 से ज़्यादा छापे मारे, जिनमें 4000 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। इस संबंध में आयकर विभाग द्वारा 5,058 नोटिस जारी किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया आदेश, कॉर्पोरेट लोन न चुका पाने वालों की लिस्ट करें जारी

 

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “8 नंवबर को हुई नोटबंदी के बाद से 29 दिसंबर तक आयकर विभाग की कार्रवाई में कुल 4313.79 करोड़ रुपये का पता चला है।” उन्होंने साथ ही बताया कि इस दौरान 462.62 करोड़ रुपये की नगदी, जबकि 91.99 करोड़ रुपये के गहने जब्त हुए हैं। विभाग द्वारा जब्त नगदी में 106.89 करोड़ रुपये नए नोटों में थे।

इसे भी पढ़िए :  नियम नहीं है कि कैलेंडर पर महात्मा गांधी की ही तस्वीर लगे- खादी आयोग

 

आयकर विभाग ने इस संबंध में 487 मामले आगे की जांच के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित दूसरी वित्तीय अपराध खासाओं के हवाले किया है। अधिकारी ने बताया कि करीब 259 मामले ईडी को, जबिक 228 केस सीबीआई के सुपुर्द किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा के भाषण से बौखलाया पाकिस्तान, पढ़िए- सीमापार कैसे मचा हड़कंप ?