मुलायम ने पार्टी के राष्ट्रिय अधिवेशन को बताया असंवैधानिक, शामिल होने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी

0
मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा आज बुलाये गये पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए इसमें शामिल होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद सपा मुखिया ने चिट्ठी जारी करके कहा कि आज रामगोपाल यादव द्वारा तथाकथित अधिवेशन बुलाया गया है। यह पार्टी के संविधान और अनुशासन के विरुद्घ है। यह पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिये बुलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  क्या आपने अखिलेश यादव को ‘रईस’ के रूप में देखा ? अगर नहीं तो देखिए ये वीडियो, हंस हंस कर पागल हो जाएंगे

भाषा की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में शिरकत को अनुशासनहीनता माना जाएगा और सम्मेलन में जो भी जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  धारा 144 के बावजूद भी UP में हत्या, प्रशासन को ठेंगा दिखा गये अपराधी

मालूम हो कि जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इसमें मंच पर सपा के वे सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जो कभी मुलायम के बगलगीर थे।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल यादव के बंगले में रहेंगे केशव प्रसाद मौर्य, जानें किस मंत्री को मिला कौनसा आवास