VIDEO: नोटबंदी से लोगों को हुई तकलीफों का दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उड़ाया मजाक

0
मनोज तिवारी
फाइल फोटो

नोटबंदी के बाद जहां एक ओर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एटीएम और बैंको की लाइन में 100 से ज्यादे लोगों की जान चली गई। दिल्ली प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों का मज़ाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मनोज तिवारी लोगों को देश के लिए लाइन में खड़े होने का मज़ाक उड़ा रहे है।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर की मां ने वायरल हुए वीडियो को बताया गलत, कहा- वीडियो में दिखाई गई बेटी मेरी नहीं

वीडियों में मनोज तिवारी के बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी नज़र आ रहे है। गौर करने वाली बात ये है जहां एक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने देश के लोगों के लोगों को इस यज्ञ में त्याग करने की बात कही थी। ऐसे में उन्हीं की पार्टी के सांसद एटीएम और बैंको की लाइन में खड़े लोगों का मजाक बना रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा में गैस सब्सिडी पर घिरी मोदी सरकार, विपक्ष ने किया हंगामा

बता दें, इससे पहले बीजेपी के उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी ने नोटबंदी पर शर्मनाक बयान देते हुए कहा था, कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष की सरकार को चेतावनी, जल्द वापस लो फैसला वरना होगा 'भारत बंद'