सपा के झगड़े से परेशान 9 साल के बच्चे ने खाया जहर, अखिलेश की फिल्म का था हीरो

0
शिवपाल यादव vs अखिलेश यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी की कलह के चलते हर जगह हलचल मची हुई है, हर कोई यह सोच रहा है, कि इस बार कौन करेगा यूपी पर राज। इसी कलह के चलते दिल्ली में एक प्रोड्यूसर के नौ साल के बेटे ने जहर खा लिया। कहा जा रहा है कि वह बच्चा समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान से दुखी था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। लड़के का परिवार दिल्ली के जामिया नगर में रहता है। परिवार ने वक्त रहते उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया था। परिवार ने किसी तरह की साजिश होने से इंकार करते हुए पुलिस में भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। फिलहाल लड़का खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका पहली बार कांग्रेस की बैठक में शामिल हुईं , अखिलेश को लेकर बदले सुर

इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली कि जिस लड़के ने जहर खाया उसका नाम मुनीर है। वह चौथी क्लास में पढ़ता है। उसके पिता जिनका नाम अजहर दिलशाद खान है वह प्रोड्यूसर हैं और आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर फिल्म बनाने वाले हैं। अजहर ने बताया कि मुनीर पढ़ाई लिखाई में अच्छे होने के साथ-साथ यूपी की राजनीति पर अपनी मां से काफी बातें किया करते थे। मां ने भी कहा कि मुनीर का खेलने-कूदने से ज्यादा ध्यान यूपी की राजनीति पर रहता था।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017: चौथे चरण में 3 बजे तक 50.37 फीसदी मतदान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse