नोट पर चोट: 10 फीसदी कमीशन पर परचून की दुकानों से मिल रहा कैश, स्वाइप मशीनों का मिसयूज़

0
कमीशन
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

हिंदुस्तान अखबार की पड़ताल में दिल्ली में नोटबंदी के बाद एक बड़े गोरखधंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में दुकानदार कैसे स्वाइप मशीनों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और इस गोरखधंधे की आड़ में काली कमाई भी कर रहे हैं। ये खुलासा हिंदुस्तान अखबार ने अपनी तहकीकात के दौरान किया।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! दिल्ली के जंगल में दिखा तेंदुआ, वनकर्मियों में खुशी, जनता की अटकी सांसें

हेडलाइट्स 

1 – विज्ञापन की पड़ताल के दौरान हिंदुस्तान अखबार ने किया खुलासा

2 – 10 से 50 हजार रुपये तक की नकदी दे रहे

3 – डेबिट के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड को भी करा रहे स्वाइप

4 – 10 फीसदी कमीशन लेकर जनता को दे रहे हैं कैश

5 – परचून की दुकानों पर कैश स्वाइप मशीनों का गलत इस्तेमाल

इसे भी पढ़िए :  बढ़ते प्रदूषण के चलते, 4 राज्यों के मंत्री करेंगे आज बैठक

नोटबंदी के दौरान एक तरफ जहां लोग नकदी के लिए बैंक और एटीएम के सामने कतार में खड़े हैं वहीं, कुछ लोग 10 परसेंट कमीशन पर नकदी देने का गोरखधंधा चला रहे हैं। परचून की दुकानों के जरिए नोट दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  देश के लोगों पर कब तक 'एक्सपेरिमेंट' करती रहेगी मोदी सरकार: रॉबर्ट वाड्रा

कनॉट प्लेस इनर सर्किल, बाराखंबा मेट्रो स्टेशन और जनपथ लेन पर तुरंत नकदी दिलाने वाले ऐसे ही विज्ञापनों की हकीकत जानने के लिए ‘हिंदुस्तान’ संवाददात ने 8802102512 नंबर पर बात की…

अगले स्लाइड में पढ़ें – एजेंट और संवाददाता के बीच बातचीत का अंश, जिसके बाद गोरखधंधे की खुली पोल

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse