चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, नोबेल जीतकर लाओ और घर ले जाओ 100 करोड़

0
चंद्रबाबू नायडू
फाइल फोटो।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के वैज्ञानिकों को ऐसा ऐलान किया है कि जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। नायडू ने घोषणा की है कि जो भी वैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार लेकर आएगा, उसे राज्य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए मिलेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि यह राशी नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली राशि का 17 गुना है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सरकार पर केजरीवाल का आरोप, कहा- नोटबंदी से 10 गुना बढ़ा कालाधन

बता दें कि नोबेल पुरुस्कार के साथ 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 5.96 करोड़ रुपए) मिलते हैं। यह राशी किसी भी राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली इनाम राशि से कहीं ज्यादा है। इस से पहले भी नायडू ने ऐसी बड़ी घोषणा की थी। जिसमें नायडू ने 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम सपा नेता का एेलान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देंगे 15 करोड़

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू ने दूसरी बार ऐसी घोषणा की है। उन्होंने यह बात तिरुपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन को संबोधित करने के दौरान कही। यही नहीं राज्य के सीएम जापान के नोबेल पुरुस्कार विजेता तकाकी कजीता से सुझाव भी मांगा है कि कैसे नोबेल अवार्ड जीता जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अग्नि-4 मिलाइल का सफल परीक्षण, 4000 किलोमीटर की दूरी तक कर सकता है वार