नोटबंदी को आम जनता ने व्यापक समर्थन दिया है: अमित शाह

0
नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नोटबंदी को आम जनता का व्यापक समर्थन मिला है, निकाय चुनाव के नतीजे इसका प्रमाण है। इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान का रवैया नहीं बदला तो आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक भविष्य में भी होगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य सरकार को उन्‍होंने जिम्मेदार ठहराया।
राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों से पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है और उसकी भूमिका विकास के क्रम में रुकावट पैदा करने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  दिव्यांग जवानों का पेंशन घटाकर भाजपा ने अपना दोहरा चरित्र उजागर किया है: कांग्रेस

पदाधिकारियों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर कई विपक्षी दल बाधा डाल रहे हैं। संसद की कार्रवाई नहीं चलने दी जा रही है और विपक्ष का रवैया अलोकतांत्रिक है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर एक बार फिर विपक्ष हमलावर मूड में, 27 को 16 दलों के नेता जुटेंगे दिल्ली में
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse