दिल्ली गैंप रेप की पीड़िता निर्भया की मां ने सरकार से पूछा: बहुत हुआ नारी पर वार, अब क्या करेंगे सरकार?

0
बंगलेरु छेड़छाड़
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: नए साल के जश्न के मौके पर बंगलुरु में हुए लड़कियों के साथ छेड़छाड के मामले पर निर्भया की मां का गुस्सा वर्तमान सरकार पर फूटा है। दिल्ली गैंप रेप पीड़िता की मां ने मोदी जी के चुनावी वादे को याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है कि ‘बहुत हुआ नारी पर वार अब क्या करेंगे सरकार’। हम आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा में चुनाव के दौरान मोदी जी ने नारा दिया था ‘बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार’। इसी वादे को याद दिलाते हुए निर्भया की मां ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को भी भ्रष्टाचार के मुद्दे की तरह जोरो-शोरों से उठाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  रैली में लगे 'मोदी मुर्दाबाद' के नारे, राहुल बोले- 'ऐसा मत करो वो हमारे पीएम हैं'

आगे उन्होंने कहा कि इस समय भी ना जाने देश में कितनी लड़कियां इसका शिकार हो रही होंगी। वह बोलीं कि सभी महिलाओं को भी इसके खिलाफ एकजुट होने की जरुरत है, इन वारदातों के मुजरिम कितने भी रसूखदार क्यों ना हो पर उन्हें इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मीडिया पर भड़के वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी, कहा- सही और गलत के बीच फर्क भूल गए हैं पत्रकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse