भारत के लिए खतरे की घंटी, कराची बंदरगाह पर मौजूद रहता है चीन की परमाणु पन्डुब्बी

0
चीन परमाणु पन्डुब्बी
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: चीन और पाकिस्तान की दोस्ती पहले से ही भारत के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो भारत को चिंतित ही करने वाला नहीं बल्कि खतरे का संकेत है।

पिछले साल यानि कि 2016 के मई माह में चीन की परमाणुशक्ति-चालित एक लड़ाकू पनडुब्बी कराची के बंदरगाह पर मौजूद थी। यह जानकारी आई है गूगल अर्थ की एक तस्वीर से। इस तस्वीर से यह साबित होता है कि चीन अब भारतीय युद्धक पोतों की गतिविधियों पर पहले की तुलना में ज़्यादा बारीकी से और करीबी नज़र रख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  यूएस में बजा सिखों का डंका, जल्द बनेगा 'सिंह एंड कौर' नाम से पार्क

इस तस्वीर को सबसे पहले सैटेलाइट इमेजरी एक्सपर्ट ने ढूंढा।  जिसमें चीनी नौसेना की टाइप 091 ‘हान’ क्लास लड़ाकू पनडुब्बी को साफ देखा जा सकता है। यह पनडुब्बी चीन द्वारा तैनात की गई शुरुआती पनडुब्बियों में से एक है। इस तस्वीर को गूगल अर्थ की हिस्टॉरिकल इमेजरी आइकॉन पर क्लिक कर और मई, 2016 तक स्क्रॉल कर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  2006 हथियार जखीर मामले में लश्करे तैयबा षड्यंत्रकर्ता अबु जंदल सहित 12 दोषी
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse