मोदी सरकार के ‘गरीब विरोधी’ नीतियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

0
नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: अगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और मोदी सरकार के विरूद्ध कांग्रेस नोटबंदी को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस मोदी सरकार की ‘‘गरीब विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ दिल्ली में 11 जनवरी को एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी महामुकाबला: पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगा भारत

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं  शामिल होगें। इन नेताओं के अलावा देशभर के सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्यों के कार्यकर्ता भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
नोटबंदी पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी सबसे आगे रहे हैं और वह कई विपक्षी दलों को भी साथ लाए हैं। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों और पदाधिकारियों को पत्र भेजा है और उनसे राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी जी ने अमीरों का कर्ज माफ किया, हमने गरीबों का किया था: राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse