पंकजा मुंडे का विवादित बयान कहा, ‘हमारे लोग यह भी नहीं जानते कि कैसे धन (घूस) लिया जाए’

0
पंकजा मुंडे

भाजपा नेता और महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने एक बार फिर अपनी टिप्पणी से विवाद पैदा कर दिया है। इस बार, उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को रुपये (घूस) लेना भी नहीं आता है।

 

बीड जिले के नेकनूर गांव में बैठक में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारे लोगों को यह भी नहीं पता कि कैसे रुपये (घूस) लिये जाते हैं। वे किसी भी कागजात पर दस्तखत कर देते हैं। मुंडे को पिछले महीने चिक्की मामले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने क्लीनचिट दिया था।

इसे भी पढ़िए :  बीफ विवाद पर एक और बीजेपी नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा- बीफ खाना हमारी संस्कृति, गैरकानूनी विचारधारा स्वीकार नहीं

 

भाषा की खबर के अनुसार, स्थानीय खबरिया चैनलों ने 5 जनवरी की शाम की गई कथित टिप्पणी का वीडियो प्रसारित किया। यह बयान उन्होंने मध्य महाराष्ट्र में यहां से करीब 375 किलामीटर दूर अपने पैतृक जिले में रैली में दिया था।
भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मराठवाड़ा में बीड और लातूर जिले की प्रभारी मंत्री हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोहरे का कहर, 70 ट्रेने लेट तो 7 रद्द

 

पिछले साल अप्रैल में वह सूखा प्रभावित लातूर जिले में जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा के वक्त सेल्फी वाले पोस्ट को लेकर विवादों में फंसी थीं।

इसे भी पढ़िए :  जानें, GST का आप पर, कारोबारियों और सरकार पर होगा क्या असर, कौन सी चीजें हो जाएंगी महंगी और क्या होंगी सस्ती