पीएम मोदी के ऑफिस को नहीं पता कि नोटबंदी पर किन-किन अधिकारियों के साथ विचार विमर्श हुआ

0
मोदी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: नोटबंदी पर पीएम मोदी भले ही लंबे चौड़े वादे करते रहे हों। एक ऐतिहासिक फैसला बताते नहीं थकते हों लेकिन उनका ऑफिस कुछ अलग ही जानकारी रखता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि 8 नवंर 2016 को लागू किए गए नोटबंदी के फैसले को अमल में लाने से पहले इस बारे में किन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस का मुखपत्र नेशनल हेराल्ड अखबार जल्द होगा फिर से प्रकाशित

इसके साथ ही पीएमओ ने सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए इस सवाल का जवाब देने से भी इनकार किया कि 500 और 1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी लगाने से पहले क्या मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्री की राय ली गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी के सियासी घमासान पर जमकर बोले अमर सिंह, कहा....

पीएमओ ने अपने जवाब में कहा कि यह सवाल आरटीआई कानून के तहत सूचना की ‘परिभाषा’ में नहीं आता।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  जो नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं वे भ्रष्टाचार और कालेधन के 'राजनीतिक पुजारी': पीएम