कार्यकाल खत्म होने के बाद एपीजे अब्दुल कलाम के बंगले में रहेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

0
प्रणब मुखर्जी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस साल जुलाई में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद उन्हें लुटियंस जोन में वह बंगला दिया जाएगा, जहां पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम रहा करते थे। कार्यकाल खत्म होने के बाद राष्ट्रपति मुखर्जी का पता होगा 10 राजाजी मार्ग। फिलहाल यहां संस्कृति मंत्री महेश शर्मा रहते हैं, जिनसे यह बंगला खाली करने को कहा गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कुछ दिनों पहले पूछा था कि अगर आपका बंगला प्रणब मुखर्जी को दे दिया जाए, जो आपको कोई एतराज तो नहीं है। मैंने इसे खाली करने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि अब मैं इसे इस्तेमाल नहीं करता।

इसे भी पढ़िए :  अब 'मुस्लिम ब्रदरहुड' को आतंकी संगठन घोषित करने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप!

गौतमबुद्ध नगर से सांसद शर्मा नोएडा के सेक्टर 15 में रहते हैं और बैठकों के लिए अपने आधिकारिक बंगले का इस्तेमाल करते हैं। उनका निजी स्टाफ भी वहीं से काम करता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद अप्रैल तक महेश शर्मा बंगला खाली कर देंगे। फिलहाल वह चुनावी कैंपेन में व्यस्त हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने ड्यूप्लेक्स बंगला खाली करने के बदले टाइप-8 के बंगले की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  लालफीताशाही के कारण अपने ही अफसरों पर बरसे नितिन गडकरी

10 राजाजी मार्ग वाला बंगला 11,776 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर एक लाइब्रेरी और पढ़ने का कमरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति मुखर्जी ने एेसा बंगले की मांग की है, जिसमें पढ़ने और लिखने की पर्याप्त जगह हो। इससे पहले सरकार ने राष्ट्रपति मुखर्जी को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम रोड (पूर्व में औरंगजेब रोड) पर बंगला नंबर 34 देने का विचार बनाया था, जिसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर पी.ए संगमा रहा करते थे। फिलहाल यह उनके परिवार के पास है। यह बंगला भी टाइप-8 का है, लेकिन यह एक मंजिला इमारत ही है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस-जेडयू में कलह, बोले के सी त्यागी- उनके बर्ताव से हम परेशान हैं, नीतीश कुमार की इमेज खराब की गई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse