किसानों की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र व राज्यों को भेजा नोटिस

0
सुप्रीम कोर्ट
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। देश भर में जारी किसानों की आत्महत्या को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार(27 जनवरी) को केंद्र व राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। इन आत्महत्याओं के पीछे क्या कारण है, इसे पता लगाने के लिए शीर्ष अदालत ने केंद्र व राज्यों के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) और केंद्र शासित प्रदेशों को भी नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर सरकार का जवाब- 14 दिन में सुधर जाएंगे हालात

कोर्ट ने सवाल किया कि क्यों नहीं किसानों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकारें एक राष्ट्रीय नीति बना रहे हैं। अदालत ने सरकार से फसल बीमा को लेकर उठाए गए सभी कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगा है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने संयुक्त राष्ट्र के संस्कृति और शांति मंच पर फिर उठाया जम्मू कश्मीर का मुद्दा, पाकिस्तान को दी चेतावनी

किसानों की खुदकुशी पर शीर्ष अदालत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान लोन नहीं चुका पाते। सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि यह देश भर के किसानों से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है।

इसे भी पढ़िए :  500,1000 के नोटों को बंद करने का फ़ैसला क्यों लेना पड़ा ? वजह जान कर हैरान रह जाएंगे