मां से मिलने पहुंचे मोदी, साथ नाश्ता भी किया

0
मोदी

गांधीनगर : प्रधानमंत्री मोदी हर सुबह योग करते हैं। यह एक ऐसा नियम है, जिसे वह आमतौर पर रोजाना निभाते हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना यह नियम मां के लिए तोड़ दिया। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर PM मोदी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने योग नहीं किया और अपनी मां से मिलने गया। सुबह होने से पहले मां के साथ नाश्ता किया। उनके साथ समय गुजारकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।’


PM मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर में रहती हैं। उनकी उम्र 95 साल है। वह गांधीनगर में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। इससे पहले भी कुछ मौकों पर मोदी अपनी मां से मिलने जा चुके हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह अपनी मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद भी कुछ अवसरों पर प्रधानमंत्री अपनी मां से मिलने छोटे भाई के घर गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के हाथ से फिर निकला अरुणाचल, सीएम समेत 43 विधायकों ने छोड़ी पार्टी