इस भारतीय अभिनेता की फिल्म रिलीज पर खाड़ी देशों में छुट्टी का एलान

0
चिरंजीवी

साउथ अभिनेता चिरंजीवी का जलवा देश ही नहीं विदेशों में भी चरम पर है। इसका पता आपको इसिस बात से लग जाएगा कि चिरंजीवी की फिल्म रिलीज होने पर खड़ी देशों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। चिरंजीवी की कमबैक फिल्म ‘खिलाड़ी नं. 150’ बुधवार को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। जिसके लिए खड़ी देशों में की कई कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों और कई अन्य फर्मों ने हॉलिडे घोषित कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में मकान में लगी आग, 10 भारतायों की मौत

 

चिरंजीवी की नई फिल्म खाड़ी के देशों में लगभग 500 थिएटर में स्क्रीन की जाएंगी। केवल यूएई में ही यह फिल्म 20 थिएटर में रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  सेंसर बोर्ड के कारण मेरा कैरियर सात साल तक खराब रहा: अनुराग कश्यप

हालांकि सऊदी अरब में केवल एक ही मूवी थिएटर है लेकिन खाड़ी के एक अन्य देशों में ‘खिलाड़ी नं. 150’ दिखाई जाएगी। ओमान के कुछ थिअटर में चिरंजीवी के बेटे राम चरन की फिल्म ‘ध्रुव’ भी दिखाई गई थी और काफी सफल भी रही थी। रियाद के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर मस्तान शेख ने बताया, “यह हमारे लिए एक त्योहार जैसा होने जा रहा है। हमारा हीरो 10 साल बाद कमबैक कर रहा है और हम पिछले कई साल से इसका इंतजार कर रहे थे।”

इसे भी पढ़िए :  कमल हसन ने की महाभारत पर टिप्पणी, हिंदू संगठन ने दायर की याचिका, पढ़िए क्या है मामला

 

गौरतलब है कि  बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, कतर और यूएई में 4 लाख से ज्यादा तेलगु लोग काम करते हैं।