9/11 के पीड़ितों को सऊदी अरब पर मुकदमे की इजाजत नहीं देंगे ओबामा, लगाया वीटो

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उस विधेयक पर वीटो का इस्तेमाल किया है, जिसमें 9/11 हमलों के पीड़ितों के परिजनों को सऊदी अरब के खिलाफ मुकदमे की इजाजत दिए जाने की बात की गई है।

राष्ट्रपति ने इस आशंका के कारण वीटो इस्तेमाल किया कि इस कदम का अमेरिका के राष्ट्रीय हितों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ओबामा ने कहा कि ‘आतंकवाद के प्रायोजकों के खिलाफ न्याय’ (जेएएसटीए) अधिनियम को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस के दोनों चैम्बरों ने पारित कर दिया था। इस विधेयक के पारित होने से संप्रभुता संबंधी पुराना अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत खतरे में पड़ जाता और इससे अमेरिकी हितों एवं विदेश में रह रहे देश के नागरिकों पर बुरा प्रभाव पड़ता।

इसे भी पढ़िए :  AMITY यूनिवर्सिटी छात्र आत्महत्या मामला: पैसे मांगने पर पिता ने डांटा, बेटे ने गले लगाई मौत

ओबामा ने कहा कि यह विधेयक अमेरिकी ‘फॉरेन सोवरन इम्युनिटीज एक्ट’ के प्रावधानों और पुराने मानकों के अनुरूप नहीं है और इससे देश में सभी विदेशी सरकारों को मिली न्यायिक प्रक्रिया से छूट निजी वादियों के केवल इन आरोपों के आधार पर छिन जाती कि किसी विदेशी सरकार के देश से बाहर किए गए कार्यों का उस समूह या व्यक्ति से कोई संबंध या भूमिका है, जिसने अमेरिका के भीतर आतंकवादी हमला किया।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट से पाकिस्तान को लगा है बड़ा झटका, अब क्या करेगी पाक सेना?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse