9/11 के पीड़ितों को सऊदी अरब पर मुकदमे की इजाजत नहीं देंगे ओबामा, लगाया वीटो

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस विधेयक के परिणामों पर चिंता जताते हुए कहा कि जेएएसटीए से संप्रभुता संबंधी छूट को लेकर पुराने अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों पर असर पड़ेगा। अगर यह वैश्विक स्तर पर लागू हो जाता है तो इसका देश के राष्ट्रीय हितों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और इससे निकटतम साझेदारों के साथ हमारे संबंध भी जटिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जेएएसटीए को लागू कर दिया जाता है तो ऐसी संभावना है कि अदालतें अमेरिकी सहयोगियों एवं साझीदारों के खिलाफ लगाए गए मामूली अपराधों पर भी विचार करें।

इसे भी पढ़िए :  इराक में ISIS ने किए कार में धमाके, 23 लोगों की मौत

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अमेरिका के राष्ट्रपति के इस निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि ओबामा कांग्रेस के सदस्यों से नियमित बातचीत के बजाय इस विधेयक के अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकने वाले दीर्घकालीन परिणाम को लेकर चिंतित हैं।

इसे भी पढ़िए :  घूसकांड में टीवी कलाकार अनुज पर FIR, पीछे लगी CBI लेकिन अभी तक फरार

वहीं ओबामा के इस निर्णय की आलोचना करते हुए राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘आतंकवाद के प्रायोजकों के खिलाफ न्याय विधेयक को लेकर राष्ट्रपति ओबामा का वीटो इस्तेमाल करने का निर्णय शर्मनाक है और यह उनके राष्ट्रपति काल के सबसे निचले बिंदुओं में से एक माना जाएगा।’

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद के साले अब्दुल रहमान मक्की का वीडियो आया सामने, मारे गए आतंकियों के लिए पढ़ी नमाज
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse