इंटरनेशनल कोर्ट से पाकिस्तान को लगा है बड़ा झटका, अब क्या करेगी पाक सेना?

0
कुलभूषण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को इंटरनेशनल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इस मामले में भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (ICJ) ने जाधव की फांसी की सजा की तामील पर रोक लगा दी है। भारत ने पाकिस्तानी की सैन्य अदालत के इस फैसले के खिलाफ इस अदालत में 8 मई को अपील की थी। हालांकि अभी तक पाकिस्तान की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़िए :  जापान के नज़दीक पहुंचा खतरनाक तूफान, तबाही का अलर्ट जारी, 387 उड़ानें रद्द

अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत ने इस मामले में पाकिस्तान पर वियेना संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया था। भारत की ओर से दायर अपील में यह भी बताया गया था कि कुलभूषण जाधव को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया और ना ही उन्हें भारत के उच्चायोग अधिकारियों से मिलने की इजाजत दी गई।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में 13 लोगों की मौत, पढ़िये क्या है मामला

बताया जाता है कि ICJ के अध्यक्ष रोनी अब्राहम ने पाकिस्तान सरकार को एक पत्र लिख कर कहा है कि वह इस तरह कार्रवाई करे, जिससे इस मामले में जारी होने वाले अदालत के किसी आदेश का क्रियान्वयन संभव हो सके। आईसीजे से की गई अपील में भारत ने पाकिस्तान पर राजनयिक संबंधों पर वियेना सम्मेलन के भीषण उल्लंघन का आरोप लगाया है और इस बात पर जोर दिया है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया था। जाधव भारतीय नौसेना से रिटायर्ड होने के बाद ईरान में बिजनेस के सिलसिले में गए हुए थे। हालांकि पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षा बलों ने 3 मार्च, 2016 को बलुचिस्तान से जाधव को गिरफ्तार किया। भारत की अपील पर आईसीजे ने जाधव को मिली फांसी की सजा की तामील पर स्थगन लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए, चीन क्यों कर रहा है मसूद अजहर का बचाव

अगले पेज पर इंटरनेशनल कोर्ट में भारती की अपील

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse