मौत से पहले क्या थी आतंकी बुरहान की आखिरी ख्वाहिश ? पढ़कर चौंक जाएंगे आप

0

कश्मीर में सेना के साथ एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के आतंकियों से संबंधों का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका और जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद के साथ भी बुरहान के संबंधों का खुलासा हुआ है। मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने खुद इसकी जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  क्वेटा हमले को लेकर पाकिस्तान डूबा शोक में, वकीलों ने अदालतों का किया बहिष्कार


सईद ने पाकिस्तान में काला दिवस मनाने के दौरान गुजरावालां में खुलेआम कहा कि बुरहान ने एनकाउंटर से पहले उससे फोन पर बात की थी।  उसने दावा किया कि बुरहान ने बातचीत के दौरान उससे कहा था कि मेरी जिंदगी की ख्वाहिश थी कि आपसे बात करूं। अब ख्वाहिश पूरी हो गई। अब सिर्फ शहादत का मुल्तबिर हूं।

इसे भी पढ़िए :  नोट रगड़ने पर अगर हल्का रंग ना निकले मतलब नोट नकली है – वित्त सचिव

आतंकी सरगना हाफिज सईद ने कहा कि बातचीत के चंद दिनों बाद ही बुरहान के ढेर होने की खबर सामने आ गई। उसने कहा कि यह अल्लाह ताला के यहां मकबूल शहादत है।

जमात-उद-दावा का प्रमुख आतंकी हाफिज सईद एक बार फिर सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ अभियान चलाता हुआ सक्रिय हो गया है। दरअसल उसके इस माइक्रो ब्लाॅगिंग वेबसाईट ट्विटर पर फिर से सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में उपजी हिंसा के बाद हाफिज सईद का अकाउंट ब्लाॅक कर दिया गया था। मगर इसके बाद हाफिज सईद ट्विटर अकाउंट के साथ फिर से सक्रिय हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में दो ट्रेनों की बीच भिड़ंत, 6 की मौत, 150 से ज्यादा घायल