पाकिस्तान ने किया पनडुब्बी से परमाणु हमला करने वाले बाबर-3 का सफल परीक्षण, दुनिया चिंतित

0
बाबर-3
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान ने सोमवार को पहली बार पनडुब्बी से मार करने वाली और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल बाबर-3 का सफल परीक्षण किया। भारत पहले ही पनडुब्बी से मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है। पाकिस्तान सेनाओं की प्रवक्ता आईएसपीआर ने कहा कि हिंद महासागर में पानी के अंदर एक मोबाइल प्लेटफार्म से मिसाइल का परीक्षण किया गया और जिसने सतह पर तय किए गए लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया। बाबर-3 सतह से मार करने वाली बाबर-2 मिसाइल का समुद्री संस्करण है। बाबर-2 का दिसंबर 2016 में सफल परीक्षण किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कुत्ते-बिल्ली को मारकर कील पर टांग देती थी ये लड़की

आईएसपीआर के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि बाबर-3 ध्वनि की गति से तेज स्टील्थ तकनीक, अत्याधुनिक गाइडेंस और नेवीगेशन सिस्टम से लैस है। यह खतरों को लेकर पाकिस्तान की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करती है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रेक्जिट के कारण ब्रिटेन को ‘मुश्किल समय’ का सामना करना पड़ेगा: ब्रिटिश पीएम

भारत का परोक्ष जिक्र करते हुए गफूर ने कहा कि पड़ोस में परमाणु हथियारों को लेकर अपनाई जा रही रणनीति और रुख को देखते हुए यह पाकिस्तान की बड़ी वैज्ञानिक कामयाबी है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसके लिए सेना को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहने में विश्वास करता है, लेकिन इससे परीक्षण से देश की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि मिसाइल दुश्मन के रडार और मिसाइल रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है।

इसे भी पढ़िए :  आइसक्रीम के दीवाने हैं ये जानवर

अगले पेज पर वीडियो में देखिए- बाबर-3 के परीक्षण का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse