मोदी की इजरायल यात्रा पर चर्चा में आई ये महिला, जानिए कौन है ये

0
मोदी

नई दिल्लीई :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इजरायल की यात्रा पर हैं। पिछले 70 वर्षों में यहां जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी के स्वागत के लिए बेकरार दिखाई दे रहे हैं। इसकी एक झलक उनके उस ट्वीट में साफ दिखाई देती है, जिसमें उन्हों ने लिखा है, ‘इजरायल आने का इंतजार है मेरे दोस्त’। इसके अलावा पीएम मोदी की इजरायल यात्रा का कुछ और लोगों को भी बेसब्री से इंतजार है, जिनमें से एक लियोरा भी हैं।

यहां पर पीएम मोदी का स्वाोगत इजरायल की पॉपुलर गायिका लियोरा इतजाक करेंगी। लियोरा भारतीय मूल की इजरायली गायिका हैं। वह पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और इजरायल का राष्र् मगान गाएंगी। यह बात अपने आप में बेहद दिलचस्पर है कि लियोरा के लिए हिब्रू भाषा भले ही उनकी मातृभाषा हो, लेकिन उतनी ही अच्छी वह हिंदी भी बोलती हैं। उन्हें देखकर पहली बार में कोई यह नहीं कह सकेगा कि वह इजरायली हैं। लियोरा के लिए भी यह मौका बेहद खास है। लियोरा इजरायल में जहां हिब्रू भाषा के गीतों को गाने के लिए जानी जाती हैं वहीं हिंदी भाषा के गाने भी वह बखूबी गा लेती हैं। यहां पर यह बात बता देनी जरूरी है कि उनके पिता भारत में मुंबई के थे और मां इजरायली हैं। लिहाजा उन्हेंब दोनों भाषाओं का ज्ञान अपने ही घर में मिला है।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल की गौरिका सिंह है इस बार की रियो ओलंपिक में सबसे कम उम्र की एथलीट

भारत में रहकर सीखा है संगीत
15 साल की उम्र में लियोरा इंडियन क्लासिकल सीखने के लिए भारत आई थीं। यहां उन्हों ने पुणे के सुर संवर्धन संस्थान में संगीत की शिक्षा ली। उनकी म्यूिजिक एलबम में इस बात की झलक भी साफतौर पर दिखाई देती है। इसके अलावा 1991 से 1998 तक उन्होंंने भजन और गजल की बारिकियों को करीब से जाना। इतना ही नहीं बॉलीवुड की एक फिल्मय ‘दिल का डॉक्टर’ में भी उन्हें गाने का मौका मिला था। उन्हों ने कई मंचों पर मशहूर गायक कुमार सानु, उदित नारायण और सोनू निगम के साथ भी गीत गाए हैं। हॉलांकि बॉलीवुड में उनका करियर काफी छोटा रहा है। परिवार से आठ वर्ष दूर रहने के बाद उन्हेंल अपने मां-बाप की कमी खलने लगी थी। जिसकी वजह से वह वापस इजरायल चली गईं। जिस वक्तउ वह भारत से गईं वह 23 वर्ष की थीं।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से बौखलाया चीन, पढ़िए अब क्या करने वाला है