मोदी सरकार के पहल पर सऊदी अरब ने की भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के कोटे में खासी वृद्धि कराने में सफल रही है। भारत सरकार की पहल पर सऊदी अरब ने भारत के वाषिर्क हज यात्रियों के कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है।

सरकार के मुताबिक, सऊदी सरकार ने भारत के सालाना हज कोटा को बढ़ाकर 1.70 लाख कर दिया है। पहले हज कोटा 1.36 लाख था, जिसमें 34,500 की बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार(11 जनवरी) को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  ‘स्माइली’ के साथ आज से लागू हो जाएगा पेरिस जलवायु समझौता

इस संबंध में सऊदी अरब के जेद्दा में नकवी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहिर बेन्तेन के साथ हज 2017 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझैते पर हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पर ड्रोन से हमला करेगा अमेरिका!

नकवी ने अपने बयान में कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। उन्होंने कहा कि हज 2016 में भारत भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूर आपरेटरों के जरिये हज की अदायगी की थी।

इसे भी पढ़िए :  सउदी का ये आदमी दे रहा है ‘वाइफ़ बीटिंग’ के टिप्स - वीडियो

आगे पढ़ें, हज के लिए आवेदन शूरू

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse