‘स्माइली’ के साथ आज से लागू हो जाएगा पेरिस जलवायु समझौता

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पेरिस जलवायु समझौता शुक्रवार(4 नवंबर) से लागू हो जाएगा। पेरिस जलवायु समझौते के को अमल में आने के साथ ही भारत और दूसरे देश अपनी प्रमुख इमारतों और ऐतिहासिक स्थलों पर स्माइली को प्रदर्शित करते हुए ‘हमने यह कर दिया’ का नारा देंगे।

इसे भी पढ़िए :  पढ़ें कश्मीर मुद्दे पर पाक पीएम नवाज शरीफ के विषैले बोल

भारत ने बीते दो अक्टूबर को इस समझौते को अनुमोदित किया था। शुक्रवार(4 नवंबर) को पर्यावरण मंत्रालय की इमारत के एक ओर प्रकाश के माध्यम से स्माइली का प्रदर्शन होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत-अफगानिस्तान ने किया एयर कॉरिडोर समझौता

इस तस्वीर की पृष्ठभूमि में पृथ्वी होगी। इसके साथ ‘पेरिस समझौता-हमने यह कर दिया-हैशटैग स्माइल फॉर द प्लैनेट’ लिखा होगा।

पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने गुरुवार(3 नवंबर) को कहा कि ‘‘कल से हम पेरिस समझौते को क्रियान्वित कर रहे हैं, ऐसे में मंत्रालय अपनी इमारत पर 24 घंटे के लिए स्माइली का प्रदर्शन करेगा।’’

इसे भी पढ़िए :  ‘गैर-जिम्मेदार ऑपरेटर’ है पाक, UN का कर रहा गलत इस्तेमाल’