‘सीरियाई सेना के शिविर पर हवाई हमला, 30 सैनिकों की मौत’

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। देश के पूर्वी भाग में स्थित सीरियाई सेना के एक सैन्य अड्डे पर हुए हवाई हमले में कम से कम 30 सैनिक मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  मैल्कम लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के पीएम बने

लंदन स्थित संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख अब्दुल रहमान का कहना है कि ‘‘देर एजोर हवाईअड्डे के पास हुए हवाई हमले में 30 से 35 सीरियाई सैनिक मारे गए हैं, लेकिन फिलहाल यह सुनिश्चित नहीं हुआ है कि किस युद्धक विमान ने हमला किया।’’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान : सड़क हादसे में 11 मरे

रूस और सीरिया की सेनाओं ने अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना पर इन हमलों का आरोप लगाया है। रूसी सेना का कहना है कि हमले में सीरिया के 60 सैनिक मारे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीरियाई राष्ट्रपति असद की बड़ी जीत, अब एलेप्पो पर पूरी तरह से सेना का नियंत्रण