भारत दौरे से पहले ब्रिटेन की PM ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने गुरुवार(3 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। सरकार के एक बयान में कहा गया है दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक दूसरे को रविवार को संपन्न दिवाली की बधाई दी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे हरीश रावत, राज्य में उद्योग-धंधे हो रहे हैं चौपट

बयान में कहा गया है कि “दोनों नेताओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वित्त, व्यापार और निवेश और रक्षा एवं सुरक्षा जैसे क्षेत्रों के अलावा भी द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की पर्याप्त संभावना से सहमति जताई।”

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले पुतिन से मिलना चाहते हैं ट्रंप

प्रधानमंत्री ने मोदी ने कहा कि “वह प्रधानमंत्री मे का अगले हफ्ते भारत में स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। मे का यह यूरोप के बाहर का पहला स्वतंत्र दौरा है।” मे 6 से 8 नवंबर तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर आ रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  राज बब्बर ने पीएम पर साधा निशाना, 'मुसलमानों की बातें तो छोड़िए, मोदी सरकार ने हिंदुओं के लिए ही क्या किया'