चुनावों के कारण राहुल गांधी ने रद्द किया चीन दौरा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगले महीने से देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 जनवरी से होने वाली अपनी चीन यात्रा स्थगित कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को कहा 'पप्पू', पार्टी ने किया सस्पेंड

पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बुधवार(12 जनवरी) को देर रात कहा कि राहुल के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल की यात्रा पर विधानसभा चुनावों के बाद दोनों पक्षों के लिहाज से सुविधाजनक तिथि पर होगी।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, नोटबंदी से राहुल और ममता की उड़ गई है रातों की नींद

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस संबंध में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना को सूचित कर दिया है और यात्रा की नई तारीख तय करने को कहा है। आपको बता दें कि सीपीसी ने कांग्रेस शिष्टमंडल को चीन आने का न्योता दिया था।

इसे भी पढ़िए :  विनय कटियार पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, कहा- शर्मनाक सोच, माफी मांगें