2019 के चुनाव में साथ चलेंगे राहुल और अखिलेश !

0
अखिलेश यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सपा और कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत हो चुकी हैं। दोनो पार्टियो ने साफ कर दिया हैं कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो सिर्फ गठबंधन के साथ। राहुल गांधी ने कहा कि हम मोदी जी को दिखा देंगे कि यूपी सिर्फ हमारी हैं इसे हमसे कोई नहीं छिन सकता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे के साथ चलने के भी संकेत दे दिए हैं। दोनों ने कहा कि यह संभव है कि 2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम से पूछे बिना शिवपाल ने किया था पार्टी का ऐलान, नेताजी बोले- हफ्ते भर से मैं उससे नहीं मिला

सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने बीजेपी को एसपी और कांग्रेस, दोनों का शत्रु मानते हुए कहा कि यह गठबंधन केसरिया पार्टी की ‘नफरत और गुस्से की राजनीति’ को मुंहतोड़ जवाब होगा। अखिलेश ने राहुल गांधी को प्रचार की अगुआई करने दिया और प्रदेश में गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलने को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव के नतीजे ही राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सपा कुनबे की कलह में नया मोड: सामने आया नया नाम, मुलायम की दूसरी बीवी की बताई साजिश

प्रचार के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी, दोनों ही एक-दूसरे पर सवाल उठाने वाले पुराने मुद्दों पर बात करने से बचते नजर आए, जबकि गठबंधन से पहले कांग्रेस ’27 साल यूपी बेहाल’ का नारा लगाती थी और अब एसपी का नारा हो गया है, ‘यूपी को साथ पसंद है।’

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बयान पर आजम खान का तंज, उखाड़ फेंकने की दी चेतावनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse