2019 के चुनाव में साथ चलेंगे राहुल और अखिलेश !

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अखिलेश यादव

कांग्रेस और एसपी के इन दोनों वारिसों ने बीजेपी और उसके सांप्रदायिक अजेंडे के खिलाफ जंग का बिगुल बजा दिया है। राहुल ने पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले हर शख्स का स्वागत किया तो अखिलेश ने कहा कि वह खुश हैं कि पार्टी के दिग्गज नेताओं का आशीर्वाद उनके साथ है। अखिलेश ने कहा कि संसद में वह और राहुल दोनों कॉलीग हैं लेकिन यह पहली बार है कि यूपी के लिए दोनों एकसाथ काम करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने की अपील, बैंकों व ATM में खड़े लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

युवा शक्ति पर जोर देते हुए अखिलेश यादव ने खुद को और राहुल गांधी को एक ही साइकल के दो पहिए बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ एसपी की साइकल को तेज दौड़ाने का काम करेंगे। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और राहुल ने गठबंधन के अवसरवादी होने की बातों को नकारते हुए कहा, ‘अखिलेश और मैं दोस्त हैं लेकिन यहां यह अलग बात है। हम दोनों यूपी के युवाओँ को नया रास्ता दिखाना चाहते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने मोदी पर फिर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस लाएगी देश में अच्छे दिन

बहन प्रियंका गांधी के यूपी में प्रचार के सवाल पर राहुल ने कहा, ‘वह मेरी बहन हैं और उनका पूरा समर्थन है। प्रचार का फैसला वह खुद करेंगी।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: बदायूं में बोले पीएम मोदी, 'अखिलेश करते हैं मेरे भाषण की नकल'

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse