चुनावों के कारण राहुल गांधी ने रद्द किया चीन दौरा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगले महीने से देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 जनवरी से होने वाली अपनी चीन यात्रा स्थगित कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने ढेर किए हिजबुल के दो आतंकी

पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बुधवार(12 जनवरी) को देर रात कहा कि राहुल के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल की यात्रा पर विधानसभा चुनावों के बाद दोनों पक्षों के लिहाज से सुविधाजनक तिथि पर होगी।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर मुद्दे पर फारुक अब्दुल्ला के विवादित बोल, ओवैसी ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस संबंध में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना को सूचित कर दिया है और यात्रा की नई तारीख तय करने को कहा है। आपको बता दें कि सीपीसी ने कांग्रेस शिष्टमंडल को चीन आने का न्योता दिया था।

इसे भी पढ़िए :  "27 साल यूपी बेहाल" के नारे के साथ यूपी में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान शुरू