दैनिक जीवन में और अधिक हास्य व व्यंग्य की जरूरत: PM मोदी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। शनिवार(14 जनवरी) को दैनिक जीवन में और अधिक हास्य व व्यंग्य की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हास्य को ‘सबसे अच्छा इलाज’ बताया। पीएम ने कहा कि एक मुस्कान या हंसी की ताकत किसी अपशब्द या हथियार से कहीं ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़िए :  शौचालयों के निर्माण में ‘सुस्त’ पड़ी मोदी सरकार, नहीं पूरा हो रहा लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अधिक हास्य और व्यंग्य की जरूरत है। हास्य हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। ह्यूमर सबसे अच्छी दवा है। मुस्कान या हंसी की ताकत गाली या किसी हथियार की ताकत से कहीं ज्यादा बड़ी है।

इसे भी पढ़िए :  GOOD MORNING COBRAPOST में आज देखिये नोटों पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि हास्य पुल बनाता है उन्हें तोड़ता नहीं। यही वजह है कि आज के समय में हमें इसकी जरूरत है। दिवंगत चो एस रामास्वामी द्वारा स्थापित तमिल मैगजीन ‘तुगलक’ के 47वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम ने यह बात कही।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन यात्री चुन सकेंगे अपनी पसंद की सीट, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में भी होने वाले हैं कई बदलाव