दैनिक जीवन में और अधिक हास्य व व्यंग्य की जरूरत: PM मोदी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। शनिवार(14 जनवरी) को दैनिक जीवन में और अधिक हास्य व व्यंग्य की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हास्य को ‘सबसे अच्छा इलाज’ बताया। पीएम ने कहा कि एक मुस्कान या हंसी की ताकत किसी अपशब्द या हथियार से कहीं ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़िए :  काम ना आई नोटबंदी, भारत बना एशिया का सबसे भ्रष्ट देश

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अधिक हास्य और व्यंग्य की जरूरत है। हास्य हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। ह्यूमर सबसे अच्छी दवा है। मुस्कान या हंसी की ताकत गाली या किसी हथियार की ताकत से कहीं ज्यादा बड़ी है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने मोदी से पूछा- अगर बीजेपी हिन्दुओं की पार्टी, तो क्यों चली पटेलों पर गोलियाँ , क्यों पिटे दलित ?

उन्होंने कहा कि हास्य पुल बनाता है उन्हें तोड़ता नहीं। यही वजह है कि आज के समय में हमें इसकी जरूरत है। दिवंगत चो एस रामास्वामी द्वारा स्थापित तमिल मैगजीन ‘तुगलक’ के 47वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम ने यह बात कही।

इसे भी पढ़िए :  सांसदों ने PMO से की शिकायत: सरकारी विभाग वक़्त पर नहीं देते जवाब